Lucknow, India

Kerala: भाजपा नेता ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर पत्नी को दी मारने की धमकी, एक हफ्ते में दूसरी बार दर्ज हुई FIR

Published 18 June 2026 · india

एक भाजपा नेता के खिलाफ अपनी पत्नी को कथित तौर पर धमकी देने के आरोप में एक नया मामला दर्ज किया गया है। वहीं, वह

एक भाजपा नेता के खिलाफ अपनी पत्नी को कथित तौर पर धमकी देने के आरोप में एक नया मामला दर्ज किया गया है। वहीं, वह अपनी पत्नी पर हमला करने के आरोप में एक मामले की जांच का सामना कर रहा है। यह जानकारी एक अधिकारी ने गुरुवार को दी। हमला करने के आरोप में मामला दर्ज पुलिस ने बताया कि भाजपा के त्रिशूर दक्षिण जिला अध्यक्ष एआर श्रीकुमार और उनके सहयोगी कल्दान गिरीश के खिलाफ बुधवार को मामला दर्ज किया गया।

दरअसल, पिछले हफ्ते पुलिस ने श्रीकुमार के खिलाफ अपनी पत्नी पर कथित तौर पर हमला करने के आरोप में गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। अधिकारियों ने बताया कि श्रीकुमार ने अग्रिम जमानत के लिए त्रिशूर जिला सत्र न्यायालय में याचिका दायर की है और याचिका पर आदेश अभी लंबित हैं। पुलिस ने बताया कि गिरीश द्वारा कथित तौर पर शिकायतकर्ता के घर में घुसकर उसे श्रीकुमार के खिलाफ मारपीट का मामला वापस लेने और अदालत में आरोपों से इनकार करते हुए नया बयान देने की धमकी देने के बाद नया मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरीश कई आपराधिक मामलों में शामिल है। उसने कथित तौर पर महिला को धमकी दी थी कि अगर उसने 14 जून को शिकायत वापस नहीं ली तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। कई धारा के तहत मामला दर्ज मथिलाकम पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत घर में जबरन घुसने, आपराधिक धमकी देने और किसी व्यक्ति को धमकाने का मामला दर्ज किया है।

सेशन कोर्ट ने उन्हें निर्देश दिया था कि श्रीकुमार की अग्रिम जमानत याचिका का निपटारा होने तक उन्हें गिरफ्तार न किया जाए।

Read full story on TheBriefWire

Loading…