डील के बाद अब होर्मुज में क्या चल रहा है, शिप के लाइव ट्रैकर में देखिए कितने जहाज गुजर रहे हैं, कितने वेटिंग में हैं
अमेरिका और ईरान के बीच एक अस्थायी शांति समझौते पर साइन होने के बाद से रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण जल मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज
अमेरिका और ईरान के बीच एक अस्थायी शांति समझौते पर साइन होने के बाद से रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण जल मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों का आवाजाही शुरू हो गई है.
हालांकि, इस जल मार्ग को क्रॉस करने वाले जहाजों की संख्या बहुत कम है. लेकिन वैश्विक व्यापारिक बेड़े के 500 से 1500 फंसे हुए जहाजों का एक बड़ा
हिस्सा अभी-भी अपनी पुरानी पोजीशन में स्थिर बना हुआ है. लाइव ट्रैकर डेटा विश्लेषण से तनाव धीरे-धीरे कम होने के तीन प्रमुख संकेत मिले हैं, जिसमें ईरानी तेल
टैंकरों द्वारा ओमान की खाड़ी में अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी को पार करना और दर्जनों बड़े टैंकरों का होर्मुज के पूर्वी हिस्से में स्थित बंदरगाहों के पास जमा होना शामिल है.
