AC बना काल! बंगले में भड़की आग, मशहूर खेल कारोबारी की दम घुटने से मौत
Uttar Pradesh News: अलीगढ़ के हरिओम नगर में बुधवार रात करीब मशहूर स्पोर्ट्स कारोबारी सुभाष कालरा के दोमंजिला बंगले में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
Uttar Pradesh News: अलीगढ़ के हरिओम नगर में बुधवार रात करीब मशहूर स्पोर्ट्स कारोबारी सुभाष कालरा के दोमंजिला बंगले में शॉर्ट सर्किट से लगी आग के बाद दम घुटने से उनकी मौत हो गई. हादसे के वक्त घर में मौजूद उनके दो बेटे और बहन सुरक्षित बाहर निकल आए. दमकल कर्मियों ने बेडरूम में बेहोश मिले कालरा को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
