चंडीगढ़ कैशियर मर्डर के आरोपियों का एनकाउंटर:जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तारी के बाद सेक्टर-25 के जंगलों में भागने की कोशिश की, पुलिस ने गोलियां मारीं
चंडीगढ़ के सेक्टर-11 में श्री कुमार मेडिकल स्टोर के कैशियर जानकी दास मर्डर केस के आरोपियों का एनकाउंटर हो गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक
चंडीगढ़ के सेक्टर-11 में श्री कुमार मेडिकल स्टोर के कैशियर जानकी दास मर्डर केस के आरोपियों का एनकाउंटर हो गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तारी के बाद जब इन्हें चंडीगढ़ लाया जा रहा था, तब इन्होंने भागने की कोशिश की। पुलिस ने गोलियां मारकर दोनों आरोपियों को दोबारा काबू किया। इसमें दोनों आरोपी घायल हुए हैं। सेक्टर-25 में जंगल के पास यह घटना हुई। मामला आज सुबह पांच से साढ़े 5 बजे का बताया गया है। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हैं। सन्नी के 2, आर्यन के एक गोली लगी इस ऑपरेशन को ऑपरेशन सेल के इंस्पेक्टर हरिंदर और क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर नरेंद्र पटेल लीड कर रहे हैं। एनकाउंटर के दौरान हमलावर सन्नी मेहरा के 2 गोलियां और दूसरे आरोपी आर्यन के एक गोली लगी है।
गोली टांगों में लगी बताई जा रही है। दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है। आरोपी पुलिस की पिस्टल छीनकर भागे सूत्रों से पता चला है कि आरोपियों को चंडीगढ़ पुलिस लेकर आ रही थी। उनकी गाड़ी सेक्टर-25 चितकारा से होते हुए जंगल एरिया से गुजर रही थी। इस दौरान ड्राइवर की आंख लगी, क्योंकि कई दिनों से सोया नहीं था और गाड़ी पेड़ से टकरा गई। उसके बाद गाड़ी में बैठे दोनों शूटरों ने एक पुलिसवाले की पिस्टल छीन ली और भागने की कोशिश की। उन्होंने पुलिस पर 2 फायर भी किए। इस दौरान जवाबी कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर हरिंदर और इंस्पेक्टर नरेंद्र पटियाला ने भी फायरिंग कर दी। इस दौरान दोनों आरोपी घायल हुए। वहीं, पुलिस गाड़ी के ड्राइवर को गर्दन में चोट लगी है।
गिरफ्तारी से पहले गैंगस्टरों का ऑडियो वायरल जब दोनों आरोपी जम्मू से अरेस्ट हुए, उसके बाद बुधवार रात गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों की आवाज में एक ऑडियो वायरल हुआ। हालांकि, दैनिक भास्कर इसकी पुष्टि नहीं करता। उसमें कहा गया कि अगर हमारे भाइयों को अरेस्ट किया है तो उनकी अरेस्ट ही दिखाई जाए। अगर कोई नुकसान किया तो जायज नाजायज नहीं देखेंगे। ऑडियों में गैंगस्टर ये बातें कह रहा… वायरल ऑडियो में कहा जा रहा है- मैं गोल्डी ढिल्लों, आज हमारे दो भाइयो आर्यन और सन्नी मेहरा को चंडीगढ़ पुलिस ने अरेस्ट किया है। इनकी सिर्फ अरेस्ट ही दिखाई जाए। अगर किसी ने हमारे भाइयों का नुकसान किया या नुकसान करने की कोशिश की तो इसका रिजल्ट साथ के साथ दिया जाएगा। आगे कहा- यह नहीं है कि हम दिन तय करेंगे।
अगर उन्हें गिरफ्तार किया तो अरेस्ट डालने के बाद जो कार्रवाई करने की अनुमित वह की जाए। अगर पुलिस किसी प्रेशर में हमारे भाइयों का नुकसान करती है तो हम जायज नाजायज नहीं देखेंगे। इसका रिजल्ट हम जल्दी देंगे। वेट एंड वॉच। ॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… चंडीगढ़ कैशियर मर्डर, SI समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड:इनमें 3 महिलाकर्मी, नाकों पर जांच में लापरवाही बरती जिससे शूटर भाग निकले चंडीगढ़ के सेक्टर-11 में श्री कुमार मेडिकल स्टोर के कैशियर जानकी दास की हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। चंडीगढ़ पुलिस में ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…