बिहार में सरकारी अस्पतालों का 'प्राइवेट' इलाज? जानिए क्या है प्लान
बिहार सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए प्राइवेट सेक्टर के साथ मिलकर 17 नए मेडिकल कॉलेज और अस्पताल स्थापित करने का बड़ा कदम
बिहार सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए प्राइवेट सेक्टर के साथ मिलकर 17 नए मेडिकल कॉलेज और अस्पताल स्थापित करने का बड़ा कदम उठाया है. इस पहल के तहत पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल को अपनाया जाएगा, जिससे मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा. बैठक में देश भर के बड़े स्वास्थ्य संस्थान और निवेशक शामिल हुए, जिन्होंने इस योजना पर चर्चा की.
