जूनियर डॉक्टर को उठक-बैठक कराने वाले 3 सीनियर रेजिडेंट सस्पेंड
अहमदाबाद के बीजे मेडिकल कॉलेज में ऑर्थोपेडिक विभाग के जूनियर रेजिडेंट छात्र के साथ सीनियर डॉक्टरों द्वारा की गई मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के मामले
अहमदाबाद के बीजे मेडिकल कॉलेज में ऑर्थोपेडिक विभाग के जूनियर रेजिडेंट छात्र के साथ सीनियर डॉक्टरों द्वारा की गई मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के मामले में सरकार ने कड़ा कदम उठाया है. एंटी-रैगिंग कमेटी की जांच में दोषी पाए गए तीन सीनियर डॉक्टरों को 6 महीने से 1 साल तक के लिए सस्पेंड कर दिया गया है.
