कोडीन कफ सिरप तस्करी: शुभम जायसवाल भगोड़ा घोषित, कुर्की की तैयारी
यूपी एसटीएफ ने ₹1 लाख के इनामी मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल, वरुण सिंह और गौरव जायसवाल को भगोड़ा घोषित कर संपत्ति कुर्की की तैयारी शुरू कर
यूपी एसटीएफ ने ₹1 लाख के इनामी मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल, वरुण सिंह और गौरव जायसवाल को भगोड़ा घोषित कर संपत्ति कुर्की की तैयारी शुरू कर दी है. यह सिंडिकेट फर्जी कंपनियों के जरिए करोड़ों की नशीली सिरप की तस्करी करता था. कार्रवाई के डर से तीनों आरोपी दुबई भाग गए हैं, जबकि 18 गिरफ्तार हो चुके हैं.
