भास्कर अपडेट्स:तेलंगाना में बाइक राइडर की मौत, मोबाइल पर वीडियो बनाते समय डिवाइडर से टकराया
तेलंगाना के रंगारेड्डी में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी घायल हो गया। दुर्घटना काली
तेलंगाना के रंगारेड्डी में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी घायल हो गया। दुर्घटना काली मंदिर रोड पर हुई, जहां तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से जा टकराई। पुलिस के अनुसार, बाइक चला रहा युवक मोबाइल फोन पर वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था और कथित तौर पर शराब के नशे में भी था।
इसी दौरान वह वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बाइक सीधे डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का वीडियो वायरल है। आज की अन्य बड़ी खबरें… साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के लिए बनेगा राष्ट्रीय कॉल सेंटर, गृह मंत्री शाह ने निर्देश दिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साइबर अपराध से जुड़े मामलों के तत्काल निपटारे के लिए राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि सहायता मांगने वाले किसी भी नागरिक की शिकायत बिना जवाब के या पेंडिंग नहीं रहनी चाहिए। शाह ने 1930 हेल्पलाइन के लिए राष्ट्रीय स्तर
पर एक कॉल सेंटर स्थापित करने का निर्देश दिया। यह कॉल सेंटर उन शिकायतों और कॉल्स को संभालेगा जिनका जवाब राज्य स्तर पर नहीं मिल पाता है।