'उसी से शादी करूंगी...', टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने ऐसे बचाई जान
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में शादी की जिद को लेकर एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में शादी की जिद को लेकर एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद उसे सकुशल नीचे उतारा. युवती एक युवक से शादी कराने की मांग पर अड़ी हुई थी. पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
