पांचना बांध को लेकर 74 गांव आमने-सामने, राजस्थान सरकार की बढ़ी टेंशन
राजस्थान के पांचना बांध का पानी एक बार फिर बड़े विवाद का कारण बन गया है. 39 गांवों के लोग पानी रोकने पर अड़े हैं
राजस्थान के पांचना बांध का पानी एक बार फिर बड़े विवाद का कारण बन गया है. 39 गांवों के लोग पानी रोकने पर अड़े हैं, जबकि 35 गांवों के किसान हाईकोर्ट के आदेश के आधार पर नहरों में पानी छोड़ने की मांग कर रहे हैं. मामला अब आंदोलन, धरने और 28 जून को प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन तक पहुंच गया है.
