15 साल की प्रेमिका को खेत में ले जाकर मार डाला, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के कौशांबी में 15 वर्षीय किशोरी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक नाबालिग का पहले अपहरण किया गया
उत्तर प्रदेश के कौशांबी में 15 वर्षीय किशोरी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक नाबालिग का पहले अपहरण किया गया और फिर उसके प्रेमी ने दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी. खेत से शव बरामद होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. हालांकि परिजनों ने तीन लोगों की संलिप्तता का आरोप लगाया है.
