'घास पर 1 लाख लोग बैठे थे...', भारत दौरे की कौन सी बात नहीं भूले हैं ट्रंप
फ्रांस के एवियन शहर में पीएम मोदी के साथ बात करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप 2020 के भारत दौरे को याद करने लगे. पीएम मोदी के
फ्रांस के एवियन शहर में पीएम मोदी के साथ बात करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप 2020 के भारत दौरे को याद करने लगे. पीएम मोदी के साथ बैठे राष्ट्रपति ट्रंप ने अहमदाबाद दौरे को याद किया.
उन्होंने अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम का जिक्र किया. और कहा कि तब इतनी भीड़ हो गई थी कि 1 लाख लोग घास पर बैठे थे,
जबकि 2.5 लाख लोग बाहर इंतजार कर रहे थे. ट्रंप ने कहा कि पता नहीं भीड़ का ये रिकॉर्ड अबतक टूटा या नहीं.
