'मोदी दिखने में फरिश्ते जैसे, लेकिन...', पीएम की तारीफ में क्या-क्या बोले ट्रंप
जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात चर्चा का केंद्र रही. इस द्विपक्षीय बैठक में ट्रंप ने
जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात चर्चा का केंद्र रही. इस द्विपक्षीय बैठक में ट्रंप ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने मोदी को दिखने में 'फरिश्ते जैसा' बताया, लेकिन व्यापारिक समझौतों के मामले में एक बेहद 'सख्त कारोबारी' भी करार दिया. दोनों नेताओं के बीच पुरानी दोस्ती की झलक इस मुलाकात में साफ दिखाई दी.
