4 करोड़ सरकारी फंड घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन, 5 जिलों में 14 ठिकानों पर छापे
उत्तर प्रदेश में सरकारी धन के करीब 4 करोड़ रुपये के कथित गबन मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई की है. एजेंसी ने लखनऊ, अयोध्या
उत्तर प्रदेश में सरकारी धन के करीब 4 करोड़ रुपये के कथित गबन मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई की है. एजेंसी ने लखनऊ, अयोध्या, कुशीनगर, प्रतापगढ़ और अमेठी में 14 ठिकानों पर छापे मारे. यह मामला हाईकोर्ट के आदेश पर दर्ज FIR के बाद सामने आया. जांच में कई दस्तावेज और डिजिटल सबूत जब्त किए गए हैं.
