जी-7 समिट: PM मोदी ने जर्मन चांसलर से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को फ्रांस के एवियन में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के इतर जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से द्विपक्षीय बैठक की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को फ्रांस के एवियन में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के इतर जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से द्विपक्षीय बैठक की. इस वर्ष दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी मुलाकात रही. बैठक में भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने तथा क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई.
