West Bengal: कोलकाता पुलिस के सामने महिला माओवादी नेता ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख रुपये का इनाम था घोषित
कोलकाता में 10 लाख रुपये के इनामी महिला माओवादी नेता शकुंतला महतो ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। बुधवार को कोलकाता पुलिस के मुख्यालय
कोलकाता में 10 लाख रुपये के इनामी महिला माओवादी नेता शकुंतला महतो ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। बुधवार को कोलकाता पुलिस के मुख्यालय लालबाजार में उसने हथियार और 46 जिंदा कारतूस के साथ आत्मसमर्पण किया। पुलिस आयुक्त अजय कुमार नंद ने बताया कि शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’, ‘परी’ और ‘बर्षा’ सीपीआई (माओवाद) की जोनल कमेटी की सदस्य थी और कई वर्षों से सक्रिय थी।
