'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', PM की तारीफ में बोले ट्रंप
फ्रांस के एवियन-ले-बैंस में आयोजित G7 समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की. विश्व नेताओं के साथ
फ्रांस के एवियन-ले-बैंस में आयोजित G7 समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की. विश्व नेताओं के साथ वर्किंग लंच के दौरान ट्रंप ने पीएम मोदी को 'शांत, संयमित और जबरदस्त' नेता बताया. हल्के-फुल्के अंदाज में ट्रंप ने खुद की तुलना मोदी से करते हुए कहा, 'मैं प्रधानमंत्री मोदी की तरह शांत, संयमित और जबरदस्त नहीं हूं... जरा उन्हें देखिए.'
