पवन सिंह के कार्यक्रम में लाठीचार्ज, रवि किशन भी थे मौजूद
बलिया में भोजपुरी स्टार पवन सिंह और सांसद रवि किशन के कार्यक्रम के दौरान भीड़ कई बार बेकाबू हो गई. मंच के सामने धक्का-मुक्की और
बलिया में भोजपुरी स्टार पवन सिंह और सांसद रवि किशन के कार्यक्रम के दौरान भीड़ कई बार बेकाबू हो गई. मंच के सामने धक्का-मुक्की और कुर्सियां फेंके जाने से अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. घटना में कई लोग घायल हुए और एक युवक का सिर फट गया. पुलिस ने दो बार हस्तक्षेप कर हालात नियंत्रित किए, जबकि कुछ लोगों ने पुलिस पर बेवजह बल प्रयोग का आरोप लगाया.
