सिर्फ पार्किंग पर हुई थी बहस, 4 निहंग श्रद्धालुओं ने खेला खूनी खेल
चमोली जिले के कर्णप्रयाग बाजार में पार्किंग को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. आरोप है कि श्री हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट
चमोली जिले के कर्णप्रयाग बाजार में पार्किंग को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. आरोप है कि श्री हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे चार निहंग श्रद्धालुओं ने तलवारों से हमला कर स्थानीय लोगों को घायल कर दिया. घटना में चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे एयर एंबुलेंस से देहरादून भेजा गया.
