'हेलो, मैं आपका बॉस...', AI से निकाली मालिक की आवाज, ठग लिए 10 करोड़
एआई तकनीक से कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर की आवाज की नकल कर 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी करने वाले गिरोह का दिल्ली पुलिस
एआई तकनीक से कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर की आवाज की नकल कर 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी करने वाले गिरोह का दिल्ली पुलिस ने पर्दाफाश किया है. रकम 63 अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराई गई थी. सरिता विहार स्थित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में 9 लाख रुपये निकालने पहुंचे आरोपी पर बैंक मैनेजर को शक हुआ, जिसके बाद पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए.
