उद्धव की सेना के सांसद क्यों बागी हुए? केंद्रीय मंत्री जाधव ने बताया
महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना (UBT) को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के 9 में से 6 लोकसभा सांसदों ने अलग गुट बनाने की पहल
महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना (UBT) को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के 9 में से 6 लोकसभा सांसदों ने अलग गुट बनाने की पहल की है. इस बीच केंद्रीय राज्य मंत्री और शिंदे गुट के नेता प्रतापराव जाधव ने दावा किया है कि इस पूरी स्थिति के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार संजय राउत हैं. जाधव का कहना है कि कांग्रेस में क्षेत्रीय दलों के विलय वाले राउत के बयान से कई सांसद नाराज थे, जिसके बाद उन्होंने अलग रास्ता चुनने का फैसला किया.
