38 रन की तूफानी पारी, लेकिन फिर वही गलती, वैभव की कमजोरी आई सामने
अफगानिस्तान A के खिलाफ अहम मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों पर 38 रन की तेजतर्रार पारी खेली, लेकिन एक बार फिर अच्छी शुरुआत
अफगानिस्तान A के खिलाफ अहम मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों पर 38 रन की तेजतर्रार पारी खेली, लेकिन एक बार फिर अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके. शॉर्ट बॉल पर उनका विकेट गिरने के बाद उनकी टेक्निक पर सवाल उठने लगे हैं. चार मैचों में 117 रन बनाने वाले 15 वर्षीय बल्लेबाज की प्रतिभा पर भरोसा कायम है, लेकिन सुधार की जरूरत भी साफ दिख रही है.
