Lucknow, India

जबलपुर कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा त्विषा का पति समर्थ, पुलिस ने रखा था 30 हजार का इनाम

Published 22 May 2026 · india

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। त्विषा शर्मा डेथ केस में मुख्य आरोपी पति समर्थ सिंह आज जबलपुर कोर्ट के सामने सरेंडर करने पहुंचे हैं। कोर्ट परिसर में समर्थ मास्क और टोपी लगाए अंदर घुसे जहां उनके वकील उनके साथ मौजूद थे। बता दें समर्थ, त्विषा की मौत के बाद से ही

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। त्विषा शर्मा डेथ केस में मुख्य आरोपी पति समर्थ सिंह आज जबलपुर कोर्ट के सामने सरेंडर करने पहुंचे हैं। कोर्ट परिसर में समर्थ मास्क और टोपी लगाए अंदर घुसे जहां उनके वकील उनके साथ मौजूद थे। बता दें समर्थ, त्विषा की मौत के बाद से ही फरार था। जिसपर पुलिस ने 30 हजार रुपये का इनाम रखा था। इससे पहले मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने त्विषा शर्मा के पिता और राज्य सरकार द्वारा दायर याचिकाओं पर नोटिस जारी कर दिया।

इन याचिकाओं में निचली अदालत द्वारा त्विषा की सास गिरिबाला सिंह को दी गई अग्रिम जमानत को चुनौती दी गई है। हाईकोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई 25 मई को तय की है। त्विषा के दूसरे पोस्टमॉर्टम को अनुमति त्विषा शर्मा के परिवार के वकील अंकुर पांडे ने ANI को बताया कि हाईकोर्ट ने त्विषा का दूसरा पोस्टमॉर्टम कराने की अनुमति भी दे दी है।

कोर्ट ने AIIMS दिल्ली के डायरेक्टर को विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम गठित करने और उन्हें AIIMS भोपाल भेजने का निर्देश दिया है, जो भोपाल में रखे शव का दूसरा पोस्टमॉर्टम करेंगे। पांडे ने कहा, 'परिवार की याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने यह फैसला लिया। शुरू में दिल्ली ले जाने की चर्चा हुई थी, लेकिन सहमति से भोपाल में ही दूसरा पोस्टमॉर्टम करने का निर्णय लिया गया।' 12 मई से फरार था समर्थ उन्होंने यह भी बताया कि समर्थ सिंह ने हाईकोर्ट में अपनी अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली है।

समर्थ सिंह 12 मई से फरार चल रहे थे। इस मामले में मध्य प्रदेश सरकार ने CBI जांच की सिफारिश कर दी है। खबरें और भी

Read full story on TheBriefWire

Loading…