WhatsApp पर आया मैसेज, कंपनी ने भेज दिए 11 करोड़, फिर खुला ठगी का राज
मुंबई की एक कंपनी को WhatsApp पर CEO बनकर मैसेज भेजे गए और 63 ट्रांजेक्शन में 10.40 करोड़ रुपये निकाल लिए गए. जांच आगे बढ़ी
मुंबई की एक कंपनी को WhatsApp पर CEO बनकर मैसेज भेजे गए और 63 ट्रांजेक्शन में 10.40 करोड़ रुपये निकाल लिए गए. जांच आगे बढ़ी तो दिल्ली में एक ऐसे साइबर सिंडिकेट का खुलासा हुआ, जिसका काम ठगी की रकम को बैंक खातों से निकालकर आगे पहुंचाना था. अब पांच आरोपी गिरफ्तार हैं और पुलिस करोड़ों रुपये के मनी ट्रेल की जांच कर रही है.
