Lucknow, India

Rath Yatra: पुरी रथ यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए ओडिशा पुलिस का प्लान तैयार; तैनात होंगे कमांडो

Published 21 May 2026 · world

ओडिशा में आयोजित होने वाली विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर प्रशासन इस बार पहले से ज्यादा सतर्क नजर आ रहा है। पिछले वर्ष हुई भगदड़ की घटना से सबक लेते हुए ओडिशा पुलिस ने इस बार सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष तैयारी शुरू

ओडिशा में आयोजित होने वाली विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर प्रशासन इस बार पहले से ज्यादा सतर्क नजर आ रहा है। पिछले वर्ष हुई भगदड़ की घटना से सबक लेते हुए ओडिशा पुलिस ने इस बार सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष तैयारी शुरू कर दी है। नवयौवन दर्शन- 14 जुलाई रथ यात्रा- 16 जुलाई हेरा पंचमी- 20 जुलाई संध्या दर्शन- 23 जुलाई बहुदा यात्रा- 24 जुलाई सुनाबेशा- 25 जुलाई नीलाद्रि बीजे- 27 जुलाई कटक में गुरुवार को पुलिस महानिदेशक (DGP) वाई बी खुरानिया की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें 16 जुलाई से शुरू होने वाली नौ दिवसीय रथ यात्रा के लिए विशेष स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) को अंतिम रूप दिया गया।बैठक में तय किया गया कि रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

भीड़ नियंत्रण, वाहन पार्किंग, श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही, गर्म और उमस भरे मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य सुविधाएं तथा मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, SOP का सख्ती से पालन कराया जाएगा ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या हादसे से बचा जा सके।डीजीपी खुरानिया ने मंदिर के आसपास सुरक्षा वाहनों की उचित तैनाती के साथ के-9 स्क्वॉड, NSG प्रशिक्षित स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) और स्पेशल टैक्टिकल यूनिट्स (STU) को सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं।प्रशासन का उद्देश्य रथ यात्रा के दौरान किसी भी भगदड़ जैसी स्थिति को रोकना और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना है।पिछले साल रथ खींचने के दौरान अत्यधिक भीड़ के कारण देरी हुई थी।

इसे देखते हुए इस बार कॉर्डन पास जारी करने की प्रक्रिया को नियंत्रित किया जाएगा। पुरी जिला प्रशासन और श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (SJTA) को निर्देश दिए गए हैं कि अंदरूनी सुरक्षा घेरे में सीमित लोगों को ही प्रवेश दिया जाए।रथ यात्रा के दौरान देश और विदेश से लाखों श्रद्धालु पुरी पहुंचते हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने विशेष दर्शन व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करने का फैसला लिया है। बैठक में दुर्घटना प्रबंधन और विभिन्न विभागों के बीच त्वरित समन्वय पर भी विस्तार से चर्चा हुई। ट्रैफिक प्रबंधन के लिए बढ़ाए गए पार्किंग स्थल ओडिशा पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आठ नए पार्किंग स्थलों की पहचान की है।

इसके अलावा रथ यात्रा वाले दिन ग्रैंड रोड पर भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथों की सुचारु आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए विशेष टीम तैनात की जाएगी।

Read full story on TheBriefWire

Loading…