मौसम: गर्मी से राहत, AQI भी संतोषजनक, दिल्ली में 20 जून तक होगी बारिश
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से दिल्ली और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से दिल्ली और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है. दिल्ली-एनसीआर के आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच मौसम सुहावना है और लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है. वहीं, एयर क्वालिटी यानी वायु गुणवत्ता भी संतोषजनक है.
