मुंबई में करोड़ों की धोखाधड़ी, दिल्ली में गिरफ्तारी... साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़
दिल्ली पुलिस ने एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह गिरोह कमीशन के आधार पर साइबर
दिल्ली पुलिस ने एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह गिरोह कमीशन के आधार पर साइबर अपराध से हासिल रकम को विभिन्न बैंक खातों से निकालने का काम करता था. पुलिस की इस कार्रवाई से करीब 9 लाख रुपये की संदिग्ध साइबर ठगी की रकम निकाले जाने से बचा ली गई. मामले की जांच के दौरान एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है.
