जब मुमताज महल का निधन हुआ, इनकी याद में शाहजहां ने बनवाया था ताजमहल
17 जून 1631 को शाहजहां की पत्नी, बेगम मुमताज महल का निधन हो गया था. अपने 14वें बच्चे को जन्म देने के दौरान मुमताज महल
17 जून 1631 को शाहजहां की पत्नी, बेगम मुमताज महल का निधन हो गया था. अपने 14वें बच्चे को जन्म देने के दौरान मुमताज महल की मौत हो गई थी. इसी बेगम की मौत की वजह से ही ताजमहल का निर्माण हुआ. शाहजहां ने मुमताज महल के लिए एक भव्य मकबरा बनावाने का फैसला लिया और इसके परिणामस्वरूप ताजमहल की नींव रखी गई, जो वास्तुकला का एक अनूठा नमूना है.
