मदद करो साब! झोली फैलाकर कलेक्टर के पैरों में गिरी मां-बेटी..
मध्यप्रदेश के जबलपुर में कलेक्ट्रेट में चल रही जनसुनवाई में उस वक्त हंगामा हो गया जब न्याय की गुहार लगा रही महिला और उसकी बेटी
मध्यप्रदेश के जबलपुर में कलेक्ट्रेट में चल रही जनसुनवाई में उस वक्त हंगामा हो गया जब न्याय की गुहार लगा रही महिला और उसकी बेटी कलेक्टर के पैरों में गिर पड़ीं. परेशान हाल महिला अपनी बेटी के साथ सुरक्षा की मांग को लेकर पिछले कई महीनों से पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रही है, लेकिन जब उसे न्याय नहीं मिला तो उसने जनसुनवाई में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के पैर पकड़ लिए.
