Lucknow, India

बंगाल के फलता में बवाल: जहांगीर खान को छुड़ाने के लिए थाने पर हमले की कोशिश, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Published 17 June 2026 · india

जैसे ही भीड़ ने फलता के शातोल कालसा इलाके में हंगामा शुरू किया, पुलिस और केंद्रीय बल तुरंत हरकत में आ गए। प्रदर्शनकारी बड़ी संख्या

जैसे ही भीड़ ने फलता के शातोल कालसा इलाके में हंगामा शुरू किया, पुलिस और केंद्रीय बल तुरंत हरकत में आ गए। प्रदर्शनकारी बड़ी संख्या में थाने की ओर बढ़ रहे थे, जिन्हें रोकने के लिए सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला। स्थिति को काबू में करने के लिए जवानों ने लाठीचार्ज कर दिया। सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई से प्रदर्शनकारियों में भगदड़ मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोग तो जवानों से बचने के लिए पास के तालाब में ही कूद गए।

इस पूरे घटनाक्रम के कई अपुष्टि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं अमर उजाला इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन वीडियो में पुलिस भीड़ को खदेड़ती नजर आ रही है।जहांगीर खान का आपराधिक इतिहास काफी पुराना है। उन्हें हाल ही में भारत-नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार किया गया था। उन पर हत्या और रंगदारी जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने फलता की सड़कों पर उनकी दो बार परेड भी कराई थी।

हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पुलिस ने जहांगीर खान की कमर में रस्सी बांधी हुई थी और वह सड़क पर चलते हुए लोगों से कान पकड़कर माफी मांग रहे थे।जहांगीर खान का राजनीतिक सफर भी विवादों में रहा है। उन्होंने पिछले महीने फलता विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि, 21 मई को होने वाले दोबारा मतदान से ठीक पहले उन्होंने अचानक चुनाव से हटने का फैसला कर लिया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने क्षेत्र के विकास के लिए विशेष पैकेज का वादा किया है, इसलिए वह पीछे हट रहे हैं।

टीएमसी ने उनके इस फैसले को पार्टी के साथ धोखा बताया। वहीं, टीएमसी के अंदर भी इस बात को लेकर काफी नाराजगी थी कि खान के खिलाफ पहले सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की गई। फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा बल तैनात हैं।

Read full story on TheBriefWire

Loading…