38 की उम्र, 16वां वर्ल्ड कप गोल और हैट्रिक... मेसी ने फिर रचा इतिहास
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना ने अपने खिताब बचाने के अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए अल्जीरिया को 3-0 से हराया. इस जीत के
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना ने अपने खिताब बचाने के अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए अल्जीरिया को 3-0 से हराया. इस जीत के नायक लियोनेल मेसी रहे, जिन्होंने अपने 200वें अंतरराष्ट्रीय मैच और रिकॉर्ड छठे वर्ल्ड कप में हैट्रिक जमाई. मेसी ने वर्ल्ड कप में अपने गोलों की संख्या 16 तक पहुंचाकर जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोज़े के सर्वाधिक गोलों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. यह मेसी के वर्ल्ड कप करियर की पहली हैट्रिक भी रही, जबकि अर्जेंटीना ने पहली बार डिफेंडिंग चैम्पियन के रूप में अपना शुरुआती वर्ल्ड कप मैच जीतने का कारनामा किया.
