Lucknow, India

सोशल मीडिया के प्यार का खौफनाक अंत: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर लिव-इन में रहे; अब बंगलूरू में मर्डर

Published 17 June 2026 · india

कर्नाटक के हासन जिले के सकलेशपुर की निवासी 20 साल की अनुषा की इंस्टाग्राम पर सकलेशपुर के ही रहने वाले 27 साल के शरत से

कर्नाटक के हासन जिले के सकलेशपुर की निवासी 20 साल की अनुषा की इंस्टाग्राम पर सकलेशपुर के ही रहने वाले 27 साल के शरत से जान-पहचान हुई थी। धीरे-धीरे ये जान-पहचान प्यार में बदल गई और दोनों ने साथ रहने का फैसला किया। दोनों ने बंगलूरू के मल्लेश्वरम इलाके में एक मकान किराए पर लिया और लिव-इन रिलेशन में रहने लगे। शरद पानी के टैंकर का ड्राइवर था।पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच शनिवार की रात किसी बात पर बहस हुई।

बहस झगड़े में बदल गई और गुस्से में आकर शरत ने अनुषा की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मकान का ताला लगाकर मौके से फरार हो गया। आरोपी ने अपने एक वकील मित्र को फोन करके घटना की जानकार दी। जिसके बाद वकील ने पुलिस को सूचित किया। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की की लाश बरामद की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अभी तक हत्या के पीछे की असल वजह का पता नहीं चल पाया है और पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।बंगलूरू में हाल ही में सिक्किम की रहने वाली एक महिला की भी उसके प्रेमी ने हत्या कर दी थी।

महिला की पहचान 22 साल की अति हंगमा सुब्बा के रूप में हुई थी। वह अपने प्रेमी दार्जिलिंग के रहने वाले पूर्बा लेपचा के साथ लिव इन में रह रही थी। दोनों करीब एक माह पहले ही बंगलूरू में रहने आए थे और डोड्डाकन्नाहल्ली इलाके में एक मकान में किराए पर रह रहे थे। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच किसी बात पर बहस हुई और इसी दौरान युवक ने महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।

युवक को शक था कि लड़की के किसी और व्यक्ति से संबंध हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

Read full story on TheBriefWire

Loading…