झगड़े के बाद घर में घुसकर गैंगरेप...न्याय के लिए पानी टंकी पर चढ़ी महिला
हरदोई में न्याय की मांग को लेकर एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई और आत्महत्या की चेतावनी देने लगी. महिला ने दो युवकों
हरदोई में न्याय की मांग को लेकर एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई और आत्महत्या की चेतावनी देने लगी. महिला ने दो युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाते हुए पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया. करीब तीन घंटे चले हंगामे के बाद पुलिस ने महिला को सुरक्षित नीचे उतारा. मामले ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
