गुजरात के अमरेली में आदमखोर का आतंक, युवक को जिंदा खा गया शेर
गुजरात के अमरेली जिले में शेर के हमले की एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां राजुला तालुका के कोवाया गांव
गुजरात के अमरेली जिले में शेर के हमले की एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां राजुला तालुका के कोवाया गांव के पास एक युवक पर शेर ने हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया. हमले के बाद शेर ने युवक के शरीर का अधिकांश हिस्सा खा लिया. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो शेरों को रेस्क्यू कर लिया है.
