दिल्ली एयरपोर्ट पर रोके गए बांग्लादेशी सलाहकार, बोले- विरोध में ढाका लौट आया
भारत और बांग्लादेश के बीच कूटनीतिक रिश्तों के बीच एक नया विवाद सामने आया है. बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के प्रमुख सलाहकार डॉ. जाहेद उर रहमान
भारत और बांग्लादेश के बीच कूटनीतिक रिश्तों के बीच एक नया विवाद सामने आया है. बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के प्रमुख सलाहकार डॉ. जाहेद उर रहमान ने दावा किया कि दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उन्हें शुरुआती तौर पर प्रवेश नहीं दिया गया. इसके बाद उन्होंने विरोध दर्ज कराने के लिए अपना भारत दौरा रद्द कर बांग्लादेश लौटने का फैसला किया.
