बिहार में बजाया 'डबल मीनिंग' गाना तो खाएंगे जेल की हवा
बिहार सरकार ने सार्वजनिक स्थानों, विवाह समारोहों और वाहनों में अश्लील, डबल मीनिंग तथा जातीय भावनाएं भड़काने वाले गीतों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए
बिहार सरकार ने सार्वजनिक स्थानों, विवाह समारोहों और वाहनों में अश्लील, डबल मीनिंग तथा जातीय भावनाएं भड़काने वाले गीतों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. कला एवं संस्कृति विभाग ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजकर ऐसे गीत बजाने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत कार्रवाई करने को कहा है.
