वैभव सूर्यवंशी को किसने उकसाया? टीम इंडिया के कोच ने दागा सवाल, श्रीलंकाई खिलाड़ियों को भी दी नसीहत
वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए के खिलाड़ियों के बीच दांबुला में हुए विवाद ने क्रिकेट जगत का ध्यान खींचा है. इस पूरे मामले पर भारत
वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए के खिलाड़ियों के बीच दांबुला में हुए विवाद ने क्रिकेट जगत का ध्यान खींचा है. इस पूरे मामले पर भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच सैराज बहुतुले ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है. उनका मानना है कि 15 वर्षीय बल्लेबाज आमतौर पर बेहद शांत स्वभाव का है और यह समझना मुश्किल है कि आखिर उसे किस बात ने इतना नाराज कर दिया.
