कल होने वाले सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे की खास तैयारी
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण से पहले रेलवे और प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं. 4,210 पदों के लिए 16 लाख से अधिक
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण से पहले रेलवे और प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं. 4,210 पदों के लिए 16 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं.
पहले चरण में पाटलिपुत्र स्टेशन पर भारी भीड़ और अव्यवस्था देखने को मिली थी. इसे देखते हुए 17 जून की परीक्षा के लिए 14 विशेष
ट्रेनें चलाई जाएंगी. रेलवे ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के इंतजाम भी किए हैं.
