वैभव को किसने उकसाया? टीम इंडिया के कोच ने दागा सवाल, दी नसीहत
वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए के खिलाड़ियों के बीच सुपर ओवर मुकाबले के बाद हुई तीखी बहस पर स्पिन कोच साईराज बहुतुले ने प्रतिक्रिया दी
वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए के खिलाड़ियों के बीच सुपर ओवर मुकाबले के बाद हुई तीखी बहस पर स्पिन कोच साईराज बहुतुले ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि वैभव बेहद शांत स्वभाव का खिलाड़ी है और पता नहीं उसे किस तरह उकसाया गया. बहुतुले को भरोसा है कि युवा बल्लेबाज इस घटना से सीख लेकर आगे ऐसी गलती नहीं दोहराएगा.
