बच्चों को कब देना चाहिए कफ सिरप? Aiims के डॉक्टर से जानें
अब देश में खांसी की सिरप समेत अन्य सभी तरह की सिरप बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं मिलेंगी. इस बाबत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने
अब देश में खांसी की सिरप समेत अन्य सभी तरह की सिरप बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं मिलेंगी. इस बाबत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है.
इसके मुताबिक,अब मेडिकल स्टोर से कफ सिरप या कोई दूसरा सिरप खरीदने के लिए आपको डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन की जरूरत होगी. बीते महीनों में राजस्थान और मध्य प्रदेश में कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत के मामले सामने आए थे.
इसके बाद यह कदम उठाया गया है. इस बीच आपके लिए यह जानना भी जरूरी है कि क्या हर तरह की खांसी में बच्चों को कफ सिरप देनी चाहिए?
इसकी जरूरत कब है और कब नहीं है. इस बारे में एम्स के डॉक्टर ने बताया है.
