अपनी ही दुकान का 22 साल बाद मिला कब्जा, बुजुर्ग बोले- DM हमारे लिए हनुमान
गाजियाबाद के गांधीनगर में 22 साल से कब्जाई गई एक दुकान को जिला प्रशासन ने मुक्त कराकर उसके असली मालिक बुजुर्ग दंपति को सौंप दिया
गाजियाबाद के गांधीनगर में 22 साल से कब्जाई गई एक दुकान को जिला प्रशासन ने मुक्त कराकर उसके असली मालिक बुजुर्ग दंपति को सौंप दिया. जांच में शिकायत सही मिलने के बाद डीएम रविंद्र कुमार ने पुलिस और प्रशासनिक टीम के साथ कार्रवाई कर दुकान खाली कराई. दुकान वापस मिलने पर भावुक दंपति ने डीएम को हनुमान जैसा बताया.
