GPS बंद, गाड़ियां गायब, भोपाल का कार स्कैम फिल्मी स्टाइल में खुला
भोपाल में रेंटल कारों के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. आरोपी गाड़ियां किराए पर लेकर उनका जीपीएस
भोपाल में रेंटल कारों के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. आरोपी गाड़ियां किराए पर लेकर उनका जीपीएस बंद कर देते थे और फिर उन्हें गिरवी रखकर बेच देते थे. पुलिस ने अब तक 31 गाड़ियां बरामद की हैं, जिनकी कीमत करीब साढ़े 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है.
