भारत से हार के बाद पाकिस्तान पर डबल अटैक, ICC ने ठोका जुर्माना
भारत के खिलाफ महिला टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में पाकिस्तान को सिर्फ 64 रन की हार ही नहीं मिली, बल्कि स्लो ओवर रेट के कारण
भारत के खिलाफ महिला टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में पाकिस्तान को सिर्फ 64 रन की हार ही नहीं मिली, बल्कि स्लो ओवर रेट के कारण ICC ने उस पर मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना भी लगाया है. पाकिस्तान निर्धारित समय में अपने ओवर पूरे नहीं कर पाया था. कप्तान फातिमा सना ने गलती स्वीकार कर ली, जिसके बाद औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी.
