काला जादू या मानव बलि, 6 साल के बच्चे की मौत से सनसनी
तमिलनाडु के वेल्लोर जिले के मेलपट्टी गांव में छह वर्षीय मुगिलन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. अमावस्या
तमिलनाडु के वेल्लोर जिले के मेलपट्टी गांव में छह वर्षीय मुगिलन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. अमावस्या के दिन हुई इस घटना को लेकर मानव बलि और काला जादू जैसी चर्चाएं तेज हैं. पुलिस ने बच्चे की दादी और बुआ से पूछताछ की है, जबकि पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.
