एक महीने में बंगला खाली कर दूंगी... राबड़ी ने क्यों मांगा और समय?
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को खाली करने के लिए बिहार सरकार से एक महीने का अतिरिक्त
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को खाली करने के लिए बिहार सरकार से एक महीने का अतिरिक्त समय मांगा है. उन्होंने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की खराब सेहत और विशेष देखभाल की जरूरत का हवाला दिया है. राबड़ी देवी के अनुसार, नए आवंटित आवास 39 हार्डिंग रोड में अभी मरम्मत और जरूरी तैयारियां पूरी नहीं हुई हैं, इसलिए फिलहाल शिफ्ट होना संभव नहीं है.
