काला जादू या मानव बलि, 6 साल के मासूम की मौत बनी रहस्य और डर की कहानी
तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में छह साल के एक बच्चे की रहस्यमयी मौत ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है. मेलपट्टी गांव, जो पेरनामबुट
तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में छह साल के एक बच्चे की रहस्यमयी मौत ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है. मेलपट्टी गांव, जो पेरनामबुट के पास स्थित है, यहां रहने वाले छह वर्षीय मुगिलन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना के बाद मानव बलि और काला जादू जैसी अटकलों ने भी जोर पकड़ लिया है, हालांकि पुलिस ने अभी तक इन दावों की पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी होने की बात कही है.
