Lucknow, India

ममता ने अपनी हार को कलकत्ता हाईकोर्ट में चुनौती दी:भवानीपुर में शुभेंदु से 15,105 वोट से हारी थीं; काउंटिंग के दौरान मारपीट का आरोप लगाया था

Published 16 June 2026 · politics

तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा सीट के चुनाव रिजल्ट को कलकत्ता हाईकोर्ट में चुनौती दी है। उन्होंने अपनी याचिका में कोर्ट

तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा सीट के चुनाव रिजल्ट को कलकत्ता हाईकोर्ट में चुनौती दी है। उन्होंने अपनी याचिका में कोर्ट से रिजल्ट की वैधता पर विचार करने की मांग की है। भवानीपुर सीट पर भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,105 वोटों के अंतर से हराया था।

यह सीट पहले ममता बनर्जी के पास थी। उन्होंने इस सीट पर काउंटिंग के दौरान अनियमितताओं और अपने साथ मारपीट के आरोप भी लगाए थे। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का रिजल्ट 4 मई को आया था। पहली बार राज्य में भाजपा को जीत मिली थी। भाजपा ने 208 सीटों पर और TMC को 80 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

भाजपा के शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री बने थे। कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में रिजल्ट से एक दिन पहले काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा हुआ था। TMC कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि BJP के झंडे वाली कार को बिना जांच स्ट्रॉन्गरूम परिसर में एंट्री दी गई। वहीं भवानीपुर के काउंटिंग सेंटर में ममता बनर्जी करीब 4 घंटे रहीं थीं।

बाहर आकर उन्होंने आरोप लगाया था कि मुझे अंदर धक्का दिया गया और पीटा गया। भाजपा की यह जीत नहीं बल्कि लूट है।

Read full story on TheBriefWire

Loading…