Lucknow, India

'... मजाक बनाकर रख दिया है', कानपुर देहात DM से फोन पर बोले योगी के मंत्री

Published 16 June 2026 · politics

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और भोगनीपुर से विधायक राकेश सचान सोमवार रात अपनी विधानसभा क्षेत्र के कठेटी गांव में आयोजित रात्रि चौपाल में

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और भोगनीपुर से विधायक राकेश सचान सोमवार रात अपनी विधानसभा क्षेत्र के कठेटी गांव में आयोजित रात्रि चौपाल में पहुंचे थे.

वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं और शिकायतों के समाधान की उम्मीद लेकर आए थे. चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने राजस्व विभाग से जुड़ी कई गंभीर शिकायतें मंत्री के सामने रखीं.

जब मंत्री ने शिकायतों के निस्तारण के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को ढूंढा, तो वहां केवल एक कानूनगो मौजूद मिला, जबकि एसडीएम, तहसीलदार और अन्य राजस्व अधिकारी अनुपस्थित थे.

अधिकारियों की इस लापरवाही पर मंत्री बेहद नाराज हो गए.

Read full story on TheBriefWire

Loading…