'बॉल दिख ही नहीं रही', फिर भी सुपर ओवर, तिलक और अंपायरों पर उठे सवाल
इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच दांबुला में खेला गया मुकाबला सुपर ओवर के फैसले को लेकर विवादों में घिर गया है. खराब रोशनी
इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच दांबुला में खेला गया मुकाबला सुपर ओवर के फैसले को लेकर विवादों में घिर गया है. खराब रोशनी के बावजूद सुपर ओवर कराया गया, जिस पर खिलाड़ियों और अधिकारियों की आलोचना हो रही है. रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय खिलाड़ी गेंद तक नहीं देख पा रहे थे, जबकि इंडिया ए सुपर ओवर में सिर्फ 9 रन ही बना सकी.
