इंदौर: काम दिलाने के बहाने साथ ले गया, फिर महिला के जेवर ले उड़ा बदमाश
इंदौर में मजदूरी दिलाने के नाम पर महिला से ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी ने जैन मंदिर में काम और बेहतर मजदूरी का
इंदौर में मजदूरी दिलाने के नाम पर महिला से ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी ने जैन मंदिर में काम और बेहतर मजदूरी का लालच देकर महिला को अपने झांसे में लिया, फिर गहने उतरवाकर फरार हो गया. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चांदी के आभूषण बरामद कर लिए हैं.
